पलामू, सितम्बर 4 -- Palamu News: विश्रामपुर। शहर मुख्यालय के बाजार मुहल्ला स्थित जोड़ा मंदिर परिसर में शुक्रवार को नवयुवक संघ की हुई बैठक में अध्यक्षता इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा आयोजन को लेकर कमेटी का पुनर्गठन किया गया। राजू केशरी ने की अध्यक्षता तथा सत्यम सोनी के संचालन में हुई बैठक में रूपेश केशरी को अध्यक्ष, राजा केशरी, नीरज गुप्ता व रौनक केशरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। राहुल केशरी, दीपक सोनी, बिक्की सोनी, शुभम गुप्ता व अनु केशरी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। रंजन साव, विकास सोनी व गोलू गुप्ता मंत्री तथा रोहित मेहता, विशाल चौधरी व हर्ष गुप्ता को महामंत्री बनाया गया। संरक्षक मंडल में राजू केशरी, गोपाल सोनी, शिव केशरी, विजय गुप्ता, नेपाली सोनी, मनोज गुप्ता, अजय केशरी, राजू बाजपेयी व राजेश केशरी ...