Palamu News: दुर्गापूजा से पहले मेदिनीनगर की बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने की चुनौती
पलामू, सितम्बर 7 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। दुर्गापूजा महोत्सव शुरू होने में अब करीब एक माह का समय बचा है। पूजा को लेकर मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र सहित पूरे पलामू में तैयारियां शुरू हो गई हैं। त्योहार के दौरान शहर में श्रद्धालुओं और लोगों की आवाजाही बढ़ने के कारण नगर निगम प्रशासन पर नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने का दबाव बढ़ गया है। शहर के कोर एरिया के साथ करीब 10 वर्ष पहले नगर निगम में शामिल किए गए इलाकों में भी कई सड़कें जर्जर हैं। ऐसे में पूजा से पहले सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करना निगम के सामने बड़ी चुनौती है।
नगर निगम की योजनाएं नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े करीब 60 छोटे निर्माण कार्यों का चयन किया गया है। इन योजनाओं पर करीब सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.