पलामू, नवम्बर 4 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। श्री केंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति के तत्वावधान में मंगलवार को शहर थाना परिसर में पारितोषिक वितरण सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें दुर्गापूजा के दौरान बेहतर पंडाल, प्रतिमा निर्माण और विसर्जन शोभायात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पूजा समितियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पलामू एसपी कपिल चौधरी ने समितियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि पूजा समितियों की मेहनत और सहयोग से दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। उन्होंने आगामी त्योहारों में भी प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। सदर एसडीओ संजय पांडेय ने कहा कि श्रद्धा और भक्तिभाव से मां दुर्गा की आराधना करने से सुख-शांति और समृद्धि आती है। साहित्य समाज चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति को पंडाल, प्रतिमा निर्म...