Palamu News: दुर्गापूजा को लेकर रेहला विश्रामपुर में निकला फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया भरोसा
पलामू, अक्टूबर 17 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा का माहौल कायम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विश्रामपुर व रेहला बाजार क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसड़ीपीओ चिरंजीव मंडल ने किया। इसमें सदर एसडीएम संजय पांडेय, प्रशिक्षु डीएसपी मृत्युंजय गोप के अलावे पुलिस पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल हुए। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा मनाने का संदेश दिया। त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। पुलिस प्रशासन पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को यह भरोसा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.