पलामू, अक्टूबर 9 -- Palamu News: दुर्गापूजा को लेकर एसडीपीओ ने किया पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा की समीक्षा की छतरपुर/हरिहरगंज, हिटी। दुर्गापूजा को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को छतरपुर के एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के करीब आधा दर्जन पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए भीड़ नियंत्रण, अलग प्रवेश-निकास, बैरिकेडिंग, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी, प्रकाश और पार्किंग की स्थिति देखी। एसडीपीओ ने पंडाल समितियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, भीड़ बढ़ने पर पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात करने तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों के लिए रास्ता खाली रखने का निर्देश दिया। महिलाओं, बच...