पलामू, सितम्बर 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू में बारिश ने दुर्गापूजा के लिए मां दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार कर रहे मूर्तिकारों की चिंता बढ़ा दी है। मेदिनीनगर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, लेकिन बारिश और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण प्रतिमाओं को सुखाने में परेशानी हो रही है। खासकर रंग-रोगन और सजावट के काम पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: लगातार बारिश ने मां दुर्गे की प्रतिमा के निर्माताओं की बढ़ाई चिंताविभिन्न क्षेत्रों में मूर्तिकारों की चिंता मूर्तिकारों के अनुसार प्रतिमा निर्माण के अंतिम चरण में रंग की कई परतें लगाई जाती हैं। इसके लिए प्रतिमा का पूरी तरह सूखना जरूरी है। दो-तीन दिन बारिश होने पर मिट्टी सूखने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। ...