Palamu News: दीपावली पर उपहार देने का बदला ट्रेंड, ड्राई फ्रूट्स और शुगर फ्री मिठाइयों की बढ़ी मांग
पलामू, नवम्बर 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। दीपावली के अवसर पर सगे-संबंधियों और कर्मचारियों को मिठाई उपहार में देने की सनातनी परंपरा रही है। हालांकि, समय के साथ उपहार देने के चलन में बदलाव आ रहा है। अब मिठाई और सोनपापड़ी के पैकेटों की जगह ड्राई फ्रूट्स और शुगर फ्री मिठाइयों के गिफ्ट पैक तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के बाजार में 150 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक के ड्राई फ्रूट्स पैकेट उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार गिफ्ट पैक तैयार कराने के लिए दुकानों में पहले से बुकिंग करा रहे हैं, ताकि दीपावली पर सगे-संबंधियों और कर्मचारियों को समय पर उपहार दे सकें। शहर के ड्राई फ्रूट्स विक्रेताओं के साथ मिष्ठान भंडारों में भी ड्राई फ्रूट्स, गुड़ की मिठाइयों और शुगर फ्री मिठाइयों की गिफ्ट पैकिंग के ऑर्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.