पलामू, नवम्बर 8 -- Palamu News: दीपावली को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक सतबरवा। दीपावली को लेकर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। शनिवार को लोगों ने मिट्टी के दीये, ढकनी, घोड़ा, चुकनी और गुल्लक सहित अन्य पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। दुकानदार विजय प्रजापति ने बताया कि लकड़ी से पकाकर मिट्टी के सामान तैयार करने में लागत लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद मेहनत और लागत के अनुरूप कीमत नहीं मिल पा रही है। पटाखा दुकानदार राजू प्रसाद ने बताया कि शनिवार को बिक्री सामान्य रही, लेकिन दीपावली के दिन बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। बाजार में मुकेश गोस्वामी और बिट्टू कुमार की दुकान पर कैलेंडर, फूल-माला सहित पूजन सामग्री उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- Palamu News: मिट्टी के दीयों स्थानीय परंतु खिलौने बाहर के फलों की दुकानें भी सज गई हैं। बाजार में दीये एक से दो रुपये, ढकनी ...