Palamu News: दिव्यांग वार्ड सदस्य को बीडीओ ने सौंपी ट्राईसाइकिल
पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर। उपायुक्त के आदेशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने राजहरा पंचायत के वार्ड संख्या एक के दिव्यांग वार्ड सदस्य विनय कुमार यादव को ट्राईसाइकिल प्रदान की। ट्राईसाइकिल मिलने से उन्हें आवागमन में सुविधा होगी। मौके पर बीडीओ ने कहा कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर आत्मनिर्भर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने विनय कुमार यादव को मेठ के रूप में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने का आश्वासन भी दिया। प्रशासन की इस पहल से उन्हें रोजगार मिलने की उम्मीद जगी है। मौके पर प्रखंड प्रमुख सुनील कुमार पासवान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.