Palamu News: दिव्यांग बच्चों को मिला ट्राईसाईकिल
पलामू, जुलाई 16 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया। ट्राईसाईकिल मिलने से बच्चे काफी खुश नजर आये। बीआरपी अनुज मिश्रा ने बताया कि 3 से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राई साईकिल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्राईसाईकिल मिलने के बाद अब बच्चों को स्कूल आने जाने में दिक्कतों का सामना नही करना पड़ेगा। मौके पर डॉ रोहित त्रिवेदी, डॉ राकेश पटनायक, , अभय कुमार, रिसोर्स शिक्षक इकराम सिंह, अमरजीत पटेल उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.