पलामू, अगस्त 25 -- Palamu News: पाटन। पलामू जिले के नावा जयपुर थाना की पुलिस ने दिपौवा और बगैया गांव के मध्य विद्यालय में सातवीं व आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया। थाना प्रभारी सतीश गुप्ता और एएसआई अशोक राम ने बच्चों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ साइबर अपराध, बाल शोषण, बाल विवाह, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को समूहों में बांटकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर सेमिनार, क्विज और जागरूकता प्रतियोगिता कराई गई। थाना प्रभारी ने कहा कि बच्चों को कानून की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करना कार्यक्रम का उद्देश्य है। थाना क्षेत्र के सभी मध्य एवं उच्च विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...