Palamu News: दारुडीह क्लस्टर की वार्षिक आमसभा का विधायक ने किया उदघाटन
पलामू, अक्टूबर 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी विधानसभा क्षेत्र के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड में दारुडीह क्लस्टर की वार्षिक आमसभा सह वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय एवं लेखा-जोखा प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड एवं झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के तत्वावधान में हुआ। मुख्य अतिथि पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने स्वागत गीत, संगीत एवं जागरूकता आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक ने कहा कि आजीविका मिशन और स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ परिवार व समाज के विकास में योगदान दे रही हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: कड़ी व नियमित रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.