पलामू, अक्टूबर 16 -- Palamu News: दशहरा से पहले शहर की सफाई कराएं : कांग्रेस मेदिनीनगर। दुर्गापूजा को देखते हुए पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विमला कुमारी ने मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र की बदहाल सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सड़क व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी कि पर्व से पहले समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद विमला कुमारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को सात सूत्री मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। शहर के सभी 35 वार्डों में नियमित सफाई, सुचारू जलापूर्ति और सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए। मांगपत्र में 3500 से अधिक खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, सोलर लाइट लगाने, सुदना जला...