Palamu News: दशहरा मिलन समारोह का आयोजन
पलामू, अक्टूबर 18 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने कचहरी परिसर में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय ने की। उन्होंने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य के जीत का त्यौहार है। दशहरा सुख, शांति एवं समृद्धि का पर्व है। आपसी कटुता एवं मनमुटाव को भुलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में दशहरा मानना चाहिए। काम, क्रोध, मोह से दूर रहना चाहिए, तभी राज्य एवं समाज में शांति आएगी। अपने अंदर के अहंकार एवं बुराइयों को त्याग कर सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर श्याम पाठक, प्रदुमन तिवारी, संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे, नानक सिंह, मनोज कुमार, संतोष कुमार, संजय मिस्त्री, जयपाल मोची, रामनरेश, रामराज राम समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.