Palamu News: दशहरा को लेकर ट्रेनों में बढ़ी भीड़, छठ तक कन्फर्म टिकट मुश्किल
पलामू, अक्टूबर 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। दशहरा को लेकर लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। बाहर के राज्यों में काम करने वाले लोग त्योहारों पर घर लौटने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। डालटनगंज रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में लोकेशन के अनुसार 40 से 50 तक वेटिंग चल रही है। कुछ ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 50 से 60 तक पहुंच गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छठ महापर्व तक कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। डालटनगंज रेलवे स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल टिकटों की बिक्री सामान्य रूप से हो रही थी, लेकिन दशहरा, दीपावली और छठ को देखते हुए आने वाले दिनों में टिकटों की मांग बढ़ने की संभावना है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.