Palamu News: थानों में प्राथमिकी दर्ज करने में हो रही है आनाकानी
पलामू, नवम्बर 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने पलामू के विभिन्न थानों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। प्रेस बयान जारी कर उन्होंने आरोप लगाया कि कई थानों में पीड़ितों की प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी की जाती है और जनता की सुरक्षा के बजाय अवैध कमाई को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सदर और चैनपुर थाना क्षेत्र के मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि गंभीर चोट लगने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। सिंगरा गांव की हालिया घटना में भी पीड़ित पक्ष को एसपी के पास जाना पड़ा, जिसके बाद मामला दर्ज हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में पुलिस दो दिनों बाद दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज करती है। इसके पीछे अनुचित लाभ लेने की आशंका जताते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। तिवारी ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.