Palamu News: थाना प्रभारी ने जताया आभार
पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के नावा जयपुर थाना क्षेत्र में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों और पूजा समितियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, अनुशासन और प्रशासन के दिशा-निर्देशों के पालन से पूजा पंडालों से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय से विधि-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली। थाना प्रभारी ने पुलिस अधिकारियों, जवानों और विशेष रूप से महिला पुलिस बल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मुस्तैदी से श्रद्धालुओं ने निर्भीक होकर त्योहार मनाया। यह भी पढ़ें- Palamu News: सौहार्दपूर्ण के वातावरण दशहरा संपन्न होने के लिए एसपी ने जताया आभार यह भी पढ़ें- Simdega News: शांतिपूर्ण माहौल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.