Palamu News: थाना प्रभारी की गाड़ी पर कूदी नीलगाय
पलामू, अगस्त 18 -- Palamu News: हरिहरगंज। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज के थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के स्कार्पियो गाड़ी पर नीलगाय कूद गई जिसमें वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। स्कार्पियो पर सवार थाना प्रभारी और पुलिस कर्मी बाल बाल बच गये। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को मेदिनीनगर जाने के क्रम में नेशनल हाईवे रोड पर पड़वा थाना से पहले तुकबेरा के पास अचानक स्कार्पियो पर नीलगाय कूद गया जिसमें स्कार्पियो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्कार्पियो पर सवार पुलिस कर्मी बाल बाल बच गये। थाना प्रभारी ने बताया कि मेदिनीनगर में समाहरणालय में तय मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना में नीलगाय भी जख्मी हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.