पलामू, अक्टूबर 26 -- Palamu News: त्योहारों में मिठाइयों की बढ़ी मांग, खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थ बना रहे लोगों को बीमार मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। त्योहारों और शादी-विवाह के मौसम में मिठाइयों तथा अन्य खाद्य पदार्थों की मांग काफी बढ़ जाती है। मांग बढ़ने के साथ मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री कर मुनाफाखोरी करने का धंधा भी बढ़ जाता है। अर्द्धशहरी क्षेत्र के बावजूद, पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के अलावा जिले के विभिन्न बाजारों में मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ खुले में रखकर बेचे जा रहे हैं। सड़क की धूल, मक्खियों और आसपास फैली गंदगी के बीच बिकने वाले इन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में खाद्य पदार्थों की नियमित जांच और दुकानों में साफ-सफाई सुनिश्चित करना जरूरी है। परंतु अबतक मेदिनीनगर म...