Palamu News: त्योहारों पर भी नहीं जल रहीं हाईमास्ट लाइटें, नगर परिषद की व्यवस्था पर उठाए सवाल
पलामू, अक्टूबर 13 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। विश्रामपुर नगर परिषद की प्रकाश व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता गोरखनाथ पांडेय ने उपायुक्त और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने गोदरमा कला वार्ड संख्या-तीन में लगी तीन हाईमास्ट लाइटों की खराब स्थिति का हवाला देते हुए दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे महापर्वों को देखते हुए तत्काल सुधार की मांग की है।शिकायत के अनुसार, बी मोड़ मुख्य चौक पर लगी हाईमास्ट लाइट का एक भी बल्ब नहीं जल रहा है। दुर्गा मंदिर के पास छह में से मात्र दो प्रकाश बिंदु काम कर रहे हैं। वहीं, बी मोड़ चौक की दूसरी हाईमास्ट लाइट भी खराब पड़ी है। इससे सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त रोशनी नहीं मिल रही है और लोगों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।गोरखनाथ पांडेय ने आरोप लगाया कि संबंधित स्थलों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.