Palamu News: तेतरी चंद्रवंशी के निधन पर पूर्व मंत्री ने जताया शोक
पलामू, अक्टूबर 26 -- Palamu News: विश्रामपुर। पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर सोमवार को विश्रामपुर प्रखंड के नावाडीह कला स्थित आरसीआईटी पहुंचे। उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी से मुलाकात कर तेतरी चंद्रवंशी के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। पूर्व मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि किसी प्रियजन का असमय निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत तेतरी चंद्रवंशी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर अपनी सहानुभूति जताई। यह भी पढ़ें- Pakur News: सत्य शिक्षानंद मुर्मू के निधन से शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.