Palamu News: तेतराई से ट्रैक्टर ट्राली की चोरी
पलामू, सितम्बर 4 -- Palamu News: पांकी। पलामू जिले के पांकी थाना के तेतराई पंचायत के मुखिया राजेंद्र पांडे उर्फ जितेंद्र पांडेय का ट्रैक्टर ट्रॉली समेत चोरी हो गया। मुखिया की तेतराई मुख्य बाजार में सीमेंट की दुकान है और प्रतिदिन की तरह ट्रैक्टर दुकान के बाहर खड़ा था। बीती रात अज्ञात चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए। सुबह वाहन गायब मिलने पर घटना की जानकारी हुई। ट्रॉली पर स्पष्ट अक्षरों में महाकाल ट्रेडर्स लिखा है। मुखिया ने पांकी थाना में लिखित सूचना दी है। पांकी पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनुसंधान तेज किया गया है। सुराग देने या वाहन बरामद कराने में मदद करने वाले को इनाम देने की घोषणा की गई है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दो महीने से हाईवे किनारे खड़े 12 चक्का ट्रक को ले उड़े चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.