पलामू, सितम्बर 27 -- Palamu News: तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद के खाप गांव में सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण कुमार के पिता स्वर्गीय सुरेश बैठा की तृतीय पुण्यतिथि शनिवार, को मनाई गई। इस अवसर पर परिजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिजनों ने बताया कि स्वर्गीय सुरेश बैठा मृदुभाषी एवं सामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। पुण्यतिथि के अवसर पर उनके दोनों पुत्रों, बहू पूजा कुमारी, प्रियंका कुमार तथा पत्नी लालमुनि देवी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिजनों ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...