Palamu News: तुलसी मानस मंदिर में गुंबद निर्माण के लिए हुआ पूजन कार्य
पलामू, जुलाई 20 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के साहित्य समाज चौक स्थित तुलसी मानस मंदिर में रविवार को मंदिर के गुंबद निर्माण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। धर्मगुरु सत्यकेतु संजय के सान्निध्य में अर्जुन पांडेय उर्फ गुरु पांडेय ने पूजन किया। उत्तर प्रदेश से आए कारीगरों ने लगभग 50 दिनों में गुंबद निर्माण कार्य पूरा करने का भरोसा दिया। मंदिर समिति के सचिव मनीष भिवानिया ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य पिछले कई दिनों से प्रगति पर है और इसे शीघ्र पूरा कर भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष संस्था अपने 75वें वर्ष में प्रवेश कर रही है, जिसके उपलक्ष्य में श्रीरामचरितमानस महायज्ञ एवं रामकथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में स्थापित भगवान हनुमान जी की प्राचीन प्रतिमा के संबंध में बताया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.