Palamu News: तुकबेरा के मुखिया व ग्रामीणों ने सौंपा डीसी को ज्ञापन
पलामू, सितम्बर 10 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नावा बाजार प्रखंड की तुकबेरा पंचायत की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुखिया बिनोद विश्वकर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने पलामू उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र की छह प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में एनएच से छतवा पुलिया तक जर्जर सड़क की विशेष मरम्मत व कालीकरण, एनएच से खोखमा गांव तक सड़क की विशेष मरम्मत व कालीकरण तथा तुकबेरा पाल टोला स्थित सिदेनी नाला पर पुलिया निर्माण की मांग की गई। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन योजनाओं को शीघ्र पूरा कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और पंचायत सचिवालय के चारों ओर चहारदीवारी बनाने की मांग भी रखी। इसके अलावा उच्च विद्यालय के आसपास की अतिक्रमित भूमि को मुक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.