Palamu News: तीन दिन से लापता व्यक्ति का कुंआ में मिला शव
पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: पाटन। थाना क्षेत्र के मनिका गांव निवासी 50 वर्षीय विजय तिवारी का शव मंगलवार को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बरडीहा गांव स्थित सिंचाई कुएं में तैरता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि विजय तिवारी 19 सितंबर की रात से लापता थे और इस संबंध में थाना में सनहा दर्ज कराया गया था। वह मंदबुद्धि और आंख से दिव्यांग थे। यह भी पढ़ें- Palamu News: 50 वर्षीय ब्यक्ति दो दिन से लापता। मृतक के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक अंबिकादत्त तिवारी का करीब 15 दिन पहले निधन हुआ था। पिता के अंतिम संस्कार की बरखी की रात से व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.