Palamu News: तीन कोनिया मोड़ बाजार तक हटाया गया अतिक्रमण
पलामू, सितम्बर 7 -- Palamu News: मेदिनीनगर। एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर सोमवार को यातायात पुलिस ने शहर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया। यातायात प्रभारी रुद्रानंद सरस के नेतृत्व में तीन कोनिया मोड़ से इंजीनियरिंग रोड होते हुए बाजार क्षेत्र तथा छहमुहान से कचहरी रोड तक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकान लगाने और वाहनों की अवैध पार्किंग करने वालों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। ट्रैफिक प्रभारी ने कहा कि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण या अवैध पार्किंग करते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। टीम सब्जी बाजार भी पहुंची और सड़क पर सामान फैलाकर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। यातायात प्रभारी ने चेताया कि अगली बार सड़क पर सामान रखकर बिक्री करते पाए जाने पर सामान जब्त कर थाने भेजा जाएगा तथा जुर्माना भी वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.