Palamu News: तालाब में डूबने से मजदूर की मौत, भतीजे ने जताई हत्या की आशंका
पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के भिखही गांव में शुक्रवार दोपहर खैराटांड़ आहर में डूबने से 40 वर्षीय मजदूर शंकर उरांव की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के भतीजे संजीत उरांव ने चाचा की मौत को संदिग्ध बताते हुए साजिश के तहत हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों ने मामले की न्यायिक जांच कराने की बात कही है। गांव के खैराटांड़ आहर में तालाब संचालक ने मछली पकड़ी जा रही थी। शंकर उरांव मछली पकड़ने की गतिविधि देखने के लिए वहां गए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि वह तालाब में डूब गए हैं। छतरपुर के थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला तालाब में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
हादसे के बाद परिजनों ने जताई हत्या की आशंका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.