पलामू, जुलाई 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के तरहसी थाना के प्रभारी आनंद राम को शुक्रवार को पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम के खिलाफ आम जनता ने अवैध पैसे की लेन देन की शिकायत किया था। जिसके बाद जांच के लिए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी को जांच के आदेश दिया गया था। जांच के दौरान मामले की सत्यता की पुष्टि हुई है। इसके बाद थाना प्रभारी आनंद राम को निलंबित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...