पलामू, जुलाई 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में कुत्तों के काटने (डॉग बाइट) के मामलों में कमी नहीं आ रही है। बरसात के महीने में डॉग बाइट के मामले अधिक बढ़ जाते हैं। परंतु राहत की बात यह है कि मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) सहित सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में वर्तमान में एंटी रैबिज वैक्सीन की उपलब्धता बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) तक वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसी भी मरीज को उपचार के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। हालांकि गंभीर मामलों में लगने वाला एंटी रैबिज इम्यूनोग्लोब्युलिन (एंटीबॉडी सीरम) फिलहाल उपलब्ध नहीं है। पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिला स्तरीय वैक्सीन स्टोर में एंटी रैबिज वैक्स...