पलामू, नवम्बर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में निजी अस्पतालों और चिकित्सकों की तस्वीर लगाकर होर्डिंग, बैनर और डिजिटल बोर्ड के माध्यम से प्रचार करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने जिले के संबंधित अधिकारियों को ऐसे विज्ञापनों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से 3 नवंबर को जारी पत्र में अस्पतालों एवं पंजीकृत चिकित्सकों द्वारा लगाए गए विज्ञापनों की जांच करने को कहा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जहां भी डॉक्टरों की तस्वीर लगाकर प्रचार किया जा रहा है, वहां संबंधित चिकित्सक का पूरा नाम, पता और विज्ञापन की तस्वीर के साथ रिपोर्ट सौंपें। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: निजी क्लिनिक और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचा...