Palamu News: डेढ़ साल बाद अस्पताल रोड में बहाल हुई पेयजलापूर्ति
पलामू, सितम्बर 26 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर के हमिदगंज स्थित अस्पताल रोड में करीब डेढ़ वर्ष से बंद पेयजलापूर्ति शुक्रवार को बहाल हो गई। सप्लाई पाइपलाइन जाम होने के कारण मोहल्ले के दर्जनों घरों में पानी नहीं पहुंच रहा था। पेयजल संकट से परेशान मोहल्लेवासियों ने वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आकाश कुमार के माध्यम से नगर निगम के नगर आयुक्त रंजीत लाल को आवेदन देकर पाइपलाइन की सफाई कराने और जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की थी।
पाइपलाइन की सफाई नगर आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कारवाई का निर्देश दिया। सफाई के दौरान पाइप में पॉलिथीन, लोहे और प्लास्टिक के टुकड़े फंसे मिले। इन्हीं के कारण पाइपलाइन जाम हो गई थी। सफाई के बाद जलापूर्ति शुरू होने से मोहल्लेवासियों को राहत मिली। आकाश कुमार ने कहा कि वार्ड की गंभीर समस्याओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.