पलामू, नवम्बर 4 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में मेदिनीनगर स्थित एमके डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने पांच पदक हासिल किए। प्राचार्या इंद्राणी चटर्जी ने मंगलवार को संबंधित खिलाड़ियों को सम्मानित किया। शिवम कुमार को 5100 रुपये के दो चेक तथा भारोत्तोलन खिलाड़ी युवराज दुबे को 5100 रुपये का चेक प्रदान किया गया। प्राचार्या ने खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल शिक्षकों को बधाई देकर प्रोत्साहित किया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार 24 से 26 अक्तूबर तक उत्तर प्रदेश के नोएडा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग के शिवम कुमार ने 1000 मीटर में रजत और 500 मीटर में कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीएव...