पलामू, नवम्बर 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर। राज्यस्तरीय झारखंड स्कूल आइडल-सुर एवं ताल संग्राम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पलामू की बेटियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार और जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का ने उन्हें सम्मानित किया। डीईओ ने कहा कि बेटियों ने अपनी कला का परचम लहराकर जिले का मान बढ़ाया है। जिला स्कूल की सृजता कुमारी ने नृत्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया। उच्च विद्यालय नौडीहा-पाटन की आकांक्षी कुमारी ने गायन तथा जेवीएवी पिपरा की प्रियांशु कुमारी ने नृत्य और अलीमा अंजुम ने गायन में टॉप-10 में जगह बनाई। मौके पर एपीओ उज्ज्वल मिश्र, राजीव रंजन मिश्रा, प्रफुल्ल मिश्रा, अनुपम तिवारी, अरविंद दुबे, साकेत शुक्ला, रंजीत सिंह और हीरालाल यादव उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...