पलामू, अगस्त 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने शनिवार को बालिका हाई स्कूल हरिहरगंज का ऑन लाईन निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई। शनिवार को 702 नामांकित बच्चों में मात्र 163 छात्राएं उपस्थित थी। उन्होंने प्राचार्य से पूछा कि बच्चों की उपस्थिति इतनी कम क्यों है। इस पर प्राचार्य ने जवाब दिया कि कल शुक्रवार है और अधिकांश बच्चे विशेष समुदाय से आते हैं। इस कारण आज बच्चे स्कूल नहीं आए हैं।

शिक्षकों को निर्देश उन्होंने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए कार्यरत शिक्षकों को टास्क दिया कि सभी शिक्षक गांव के टोलों में जाकर उनके अभिभावकों से बात करेंगें और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगें। डीइओ ने स्कूल में उपलब्ध संसाधनों की भी जानकारी ली। उन्हों...