पलामू, अगस्त 21 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के पोखराहा मोहल्ला स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज के समीप शुक्रवार को चार थाना भवनों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल और एसपी कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से पूजा कर भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। प्रस्तावित छह मंजिला भवन में साइबर थाना, महिला थाना, अहातू थाना और एससी-एसटी थाना के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। भवन के निर्माण पर करीब 17.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में विश्रामपुर के एसडीपीओ चिरंजीव मंडल, सार्जेंट मेजर सुरेश राम, मेदिनीनगर शहर के थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी, महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी आदि सक्रिय रहे। शिलान्यास के क्रम में डीआईजी ने कहा ...