Palamu News: डिज्नीलैंड मेला सैरात की हुई 88.50 लाख रुपये में नीलामी
पलामू, जुलाई 9 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। सावन माह के उपलक्ष्य में मेदिनीनगर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले महीने भर के डिज्नीलैंड मेले की सैरात इस वर्ष 88.50 लाख रुपये में गुरुवार को नीलाम हुई। पिछले वर्ष इसकी नीलामी 74.70 लाख रुपये में हुई थी। इस बार नगर निगम को लगभग 13.80 लाख रुपये अधिक राजस्व प्राप्त होगा। नीलामी प्रक्रिया महापौर अरुणा शंकर, उपमहापौर मनोज सिंह व नगर आयुक्त रंजीत लाल की देखरेख में हुई। डिज्नीलैंड मेला, मेदिनीनगर सिटी में कोयल नदी तट पर शिवाजी मैदान में लगाया जाता है। महापौर अरुणा शंकर ने बताया कि मेदिनीनगर का सावन मेला केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। सावन माह में लगने वाले इस महीनेभर के मेले में पलामू सहित आसपास के जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.