Palamu News: डाली में सीएमईएस के लिए मुखिया और जिला पार्षद ने डीसी-डीईओ का जताया आभार
पलामू, अक्टूबर 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर/छतरपुर, हिटी। पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत डाली पंचायत सह गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (सीएमईएस)के रूप में स्वीकृति मिलने को गरीबों के कल्याण की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए मुखिया पूनम जायसवाल और छतरपुर पूर्वी के जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल ने उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत व जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार के प्रति आभार जताया। इधर ग्रामीण इस उपलब्धि के लिए मुखिया व जिला पार्षद के प्रयास की चर्चा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। मुखिया पूनम जायसवाल और जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार से गत 18 फरवरी को मुलाकात कर विद्यालय को मुख्यमंत्री उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.