पलामू, अक्टूबर 21 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयादशमी के उपलक्ष्य में बुधवार को छतरपुर प्रखंड के डाली पंचायत स्थित कौशल नगर के अकेलवा मैदान में मेला लगा। मेले का उद्घाटन अमित कुमार जायसवाल ने किया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग पहुंचकर आनंद उठाया। मेले के दौरान जय श्रीराम और जय मां दुर्गे के जयकारों के बीच 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल और थाना प्रभारी सौरभ कुमार चौबे ने संयुक्त रूप पुतले का दहन किया। इस मैदान में पिछले 32 वर्षों से रावण दहन की परंपरा निभाई जा रही है। डाली पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन जुबेर आलम ने किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: शहर में मां शारदीय नवरात्र धूमधाम से संपन्न...