पलामू, जुलाई 6 -- Palamu News: पाटन। किशुनपुर से पकरी वाया डिहरिया रोड में बिना डायवर्सन बनाए नहर का पुराना पुल ध्वस्त कर नया निर्माण कराया जा रहा है। डायवर्सन के लिए नहर के तल में कुछ मिट्टी डाला गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। डिहरिया, पकरी तथा किशुनपुर के लोग किशुनपुर जाने के लिए अब चौगाई होकर जाने को विवश हैं। जेई मनोज पांडेय ने बताया कि दस दिनों के अंदर नया पुल की ढलाई हो जाएगा। डायवर्शन बनाने की आवश्यकता नहीं है जबकि संवेदक अनूप कुमार ने बताया कि एक-दो दिन में डायवर्सन बना दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...