पलामू, जुलाई 9 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एकोनी गांव निवासी बिनोद यादव ने महिला थाना में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर घर में घुस और उनके परिवार के साथ मारपीट करने की शिकायत की है। हुसैनाबाद के थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है। सामाजिक स्तर पर समझौते का प्रयास किया जा रहा है। समझौता नहीं होने की स्थिति में आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। आवेदन के अनुसार, घटना 08 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे की है। पीड़ित का आरोप है कि वह अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी गांव के कुछ लोग घर पहुंचे और डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई। आवेदन में...