पलामू, अगस्त 29 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बजारी बुधुआ गांव में अंधविश्वास से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। डायन-भूत होने का आरोप लगाकर एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों के साथ कथित रूप से मारपीट करने के मामले में हुसैनाबाद थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हुसैनाबाद के थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि थाना में शुक्रवार की शाम में आवेदन दिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई जाएगी। भुक्तभोगी परिवार के अनुसार आवेदन में उल्लेख किया गया है कि गत चार अगस्त को करीब साढ़े तीन बजे पुरन्दरबिगहा मोड़ के पास गांव के कुछ लोगों ने पप्पू चौधरी और उसके परिवार के सदस्यों को घेर लिया। आरोप है कि इस दौरान डायन-भूत होने का...