Palamu News: डाक कर्मचारी संघ के 45वें अधिवेशन में अरविंद अध्यक्ष व श्याम बने सचिव
पलामू, नवम्बर 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। डालटनगंज(मेदिनीनगर) स्थित प्रधान डाकघर परिसर में रविवार को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप-सी का 45वां द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें पलामू, गढ़वा, भवनाथपुर, जपला, लातेहार, बालूमाथ और चंदवा सहित विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों डाक कर्मचारियों ने भाग लिया। अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई मंडलीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अरविंद कुमार ओझा को अध्यक्ष, श्याम कुमार को सचिव और सुजीत कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में नई दिल्ली से पहुंचे संघ के उप महासचिव इंद्रजीत पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि झारखंड सर्किल सचिव पुरंजय कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रिस्टोफर तिर्की ने की, जबकि मंच संचालन रूपेश कुमार वर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.