Palamu News: डब्ल्यू सिंह को छह महीने के लिए किया गया जिला बदर
पलामू, जुलाई 21 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डब्ल्यू सिंह को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 21 जुलाई 2026 से 20 जनवरी 2027 तक के लिए पलामू जिले की सीमा से बाहर रहना होगा। पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि जिले में रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आम लोगों में भय का माहौल बनाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी चाहे जेल में हो या बाहर, अगर वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया गया अथवा लोगों को धमकाने और दहशत फैलाने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- पीएलएफआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.