पलामू, नवम्बर 22 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के एनएच-139 स्थित चपरवार मोड़ के समीप रविवार की शाम में सड़क हादसे में एक भैंस की मौत हो गई। छतरपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आने से भैंस वाहन के नीचे दब गई। हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। भैंस चपरवार गांव निवासी रामदेनी यादव की थी। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेलर की चपेट में आने से भैंस की मौत हुई है। अनियंत्रित होकर ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। आवागमन को सामान्य बना दिया गया है। हादसे में पशुपालक को आर्थिक नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...