पलामू, नवम्बर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेन से उतरने के दौरान गिरकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना क्षेत्र के जय हिंद तेंदुआ गांव निवासी मोहम्मद कासिम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजन मोहम्मद मुख्तार उर्फ टुन्नू ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य डेहरी ऑन सोन से बरवाडीह तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन से डालटनगंज स्टेशन आए ताकि शहर के शाहपुर लालगंज स्थित एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल हो सकें। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: डाल्टेनगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर नवीनगर के बुजुर्ग की मौत मंगल...