Palamu News: ट्रेन में अकेले छूटे बच्चे को आरपीएफ ने बचाया
पलामू, नवम्बर 8 -- Palamu News: हुसैनाबाद। रेल मदद पोर्टल पर मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जपला आरपीएफ ने ट्रेन में अकेले छूटे आठ वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद किया। घटना सात नवंबर की है। पटना-सिंगरौली 13350 डाउन एक्सप्रेस में एक बच्चे के अकेले और घबराए होने की सूचना ऋतिक राज कुशवाहा ने दी थी। सूचना मिलते ही जपला आरपीएफ ने एस्कॉर्ट पार्टी और हैदरनगर स्टेशन पर तैनात आरक्षी अजय कुमार को अलर्ट किया। खोजबीन के दौरान हैदरनगर स्टेशन पर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्चे ने अपना नाम ऋषभ कुमार, निवासी जहानाबाद (बिहार) बताया। वह दोस्तों के साथ घूमते हुए ट्रेन में चढ़ गया था और ट्रेन खुलने के कारण उतर नहीं पाया। परिजनों से संपर्क कर पहचान सुनिश्चित की गई। इसके बाद बच्चे को महिला एवं बाल संरक्षण थाना, हुसैनाबाद को सौंप दिया गया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.