Palamu News: ट्रेन के आगे कूदा युवक, दोनों पैर कटे, रांची रेफर
पलामू, जुलाई 7 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा ओवरब्रिज के समीप मंगलवार तड़के एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। घायल की पहचान सदर थाना क्षेत्र के जमुने गांव निवासी 25 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के पदाधिकारी दिग्विजय सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार सोमवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद घर से निकल गया था आशंका है कि ट्रेन के आगे खुद कर आत्महत्या का प्रयास कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.