Palamu News: ट्रेन की चपेट में आकर पूर्व विस प्रत्याशी की मौत
पलामू, अक्टूबर 21 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब सात बजे रेल हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं हुसैनाबाद विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह की मौत हो गई। महुअरी डिहरी गांव के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर उनकी बाइक फंसकर बंद हो गई। वह बाइक निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अवधेश सिंह कांग्रेस से भी जुड़े रहे थे। उनके निधन पर मिथिलेश सिंह समेत अन्य लोगों ने शोक जताते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.