पलामू, नवम्बर 4 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के डालटनगंज रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। लंबी दूरी की ट्रेनें आधे से पौने घंटे, जबकि पैसेंजर ट्रेनें दो से तीन घंटे तक विलंब से चल रही हैं। कई बार ट्रेनों की देरी तीन से चार घंटे तक पहुंच जा रही है। इससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। दूसरी ओर, रात्रिकालीन एसी बसों के पिकअप पॉइंट पर भी बुनियादी सुविधाओं की कमी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रही है। रेलवे यातायात निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें करीब आधे घंटे और पैसेंजर ट्रेनें दो से तीन घंटे तक विलंब से चल रही हैं। ट्रेनों का परिचालन समय पर हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाता है। यह भी पढ़ें- Nawada News: घंटों देरी से चल रही ट...